किराये के मकान में मिला 323 किलो अवैध पटाखों का जखीरा, कीमत करीब दो लाख रुपये, पुलिस ने की छापेमारी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

Uncategorized

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरारानी मोहल्ले में गुरुवार को पुलिस ने एक किराये के मकान में छापेमारी कर करीब दो लाख रुपये कीमत के 323 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। मकान के एक कमरे में विभिन्न कंपनियों और ब्रांड के पटाखे भंडारित किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुबारकपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शशीचंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान सहर पत्नी समीर के मकान के एक कमरे से 323 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। यह मकान गुलाब गुप्ता ने किराये पर लिया था। बरामद पटाखों में 1022 पैकेट फूलझड़ी, 119 पैकेट पॉप-अप बम, 445 पैकेट मिर्ची बम, 150 पैकेट इलेक्ट्रिक क्रैकर, 150 पैकेट चकरी, 265 पैकेट मिनी बुलेट बम, 150 पैकेट अनार समेत रॉकेट, मैच बॉक्स और अन्य पटाखे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *