आजमगढ़ में रात के रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में SSP इलेवन का जलवा, महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रन से हराया

Uncategorized

आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शनिवार रात एसएसपी इलेवन और महाराजा सुहेलदेव जायंट्स जहानागंज के बीच टी-20 नाइट मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसएसपी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराजा सुहेलदेव जायंट्स को 128 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।
मैच का शुभारंभ मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक और पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार समेत पुलिस अधिकारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने गेंदबाजी और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसपी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से भास्कर मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 74 रन बनाए। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा सुहेलदेव जायंट्स की पूरी टीम 75 रन पर ही सिमट गई।
गेंदबाजी में एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए। इस तरह एसएसपी इलेवन ने मुकाबला 128 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
मैच के बाद विजेता टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों, पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों के लिए सहभोज का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *