लगातार खराब मौसम के चलते कक्षा आठ तक के स्कूलों में BSA ने एक दिन के अवकाश का दिया आदेश

Uncategorized

आजमगढ़। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। लगातार बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं कामकाज के सिलसिले में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रातभर हुई बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में छोटे बच्चों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसी क्रम में आजमगढ़ में भी खराब मौसम को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिगड़े मौसम को देखते हुए प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश सुनिश्चित कराया जाए। मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
लगातार बारिश और तेज हवा के कारण जिले में जगह-जगह जलभराव और आवागमन की समस्या भी सामने आ रही है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी और संभावित खतरे को देखते हुए विभाग ने विद्यालयों में अवकाश का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *