घर से निकली 12 वर्षीय बालिका तीन घंटे में बरामद, मुबारकपुर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Uncategorized

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र से घर से बिना बताए निकली 12 वर्षीय बालिका को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बालिका के परिजनों ने राहत की सांस ली। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को थाना मुबारकपुर क्षेत्र से एक 12 वर्षीय बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने बालिका की तलाश में आसपास के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और लोगों से पूछताछ कर बालिका के बारे में जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी और तलाश जारी रखी।
लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बालिका को सठियाव चौराहे के पास सकुशल बरामद कर लिया। बालिका को सुरक्षित थाना लाया गया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बालिका के सकुशल मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में भी सराहना की जा रही है।
बालिका को बरामद करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सठियाव नीरज कुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस टीम, थाना मुबारकपुर शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *