युवती की आत्महत्या के मामले में 35 वर्षीय महिला गिरफ्तार, प्रताड़ना का आरोप

Uncategorized

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतका को लगातार प्रताड़ित और मानसिक रूप से परेशान किए जाने का आरोप था। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को रौनापार थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में मृतका को लगातार प्रताड़ित और मानसिक रूप से परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 49 बीएनएस की बढ़ोतरी की। प्रकरण में शामिल एक आरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है। वहीं, मामले में वांछित चल रही महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी क्रम में 30 अगस्त 2026 को रौनापार पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना और वांछित अभियुक्ता के संबंध में जानकारी के आधार पर ग्राम बेलकुण्डा रसूलपुर स्थित उसके घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से करीब 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का समय करीब 11:35 बजे बताया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार महिला के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे, कांस्टेबल उमेश सिंह, कांस्टेबल अर्जुन कुशवाहा, आरक्षी सुमित सिंह और आरक्षी आरजू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *