दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धमकी देने का आरोप, बेलइसा ओवरब्रिज के पास से दबोचा

Uncategorized

आजमगढ़। दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बुधवार रात बेलइसा ओवरब्रिज के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष उर्फ खुश्शु पुत्र अशोक कुमार निवासी सरफुद्दीनपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना ली गई। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और धमकी दी गई।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 348/2026 के तहत धारा 70(1), 123, 61(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम को आरोपी के बेलइसा ओवरब्रिज के पास मौजूद होने की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बुधवार रात 9:35 बजे आशीष उर्फ खुश्शु को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अभय कुमार सिंह, कांस्टेबल अंशुमान सिंह, रिजर्व कांस्टेबल हिमांशु मिश्रा, सिद्धार्थ सिंह, सुमित शर्मा और महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *