गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा अरैल घाट, श्रद्धा और भक्ति के बीच हुआ गणेश प्रतिमा विसर्जन

Uncategorized

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में अखिल भारतीय गौरी जन सेवा ट्रस्ट परिवार की ओर से भगवान श्री गणेश जी के पावन विसर्जन समारोह का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष आचार्य राजश्री मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विसर्जन यात्रा के दौरान गणेश भक्त नाचते-गाते और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए अरैल घाट पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। भक्ति और उल्लास से सराबोर माहौल के बीच विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का पवित्र अरैल घाट पर विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट परिवार के सदस्यों ने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखने और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष आचार्य राजश्री मिश्रा के साथ लक्ष्मी मिश्रा, हेमंत मिश्रा, मीरा मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, प्रीति मिश्रा, कुमार कार्तिकेय, दुर्गाधर मिश्र, विनायक, आकाश, सुषमा, रीना, लवली सहित ट्रस्ट परिवार के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *