आजमगढ़ के एसपी सिटी बने मानस पारीक, चिराग जैन का बरेली तबादला, यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले पुलिस कप्तान

Uncategorized

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादला सूची में आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन का भी नाम शामिल है। चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर मानस पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है।
तबादला सूची के मुताबिक ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात और भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी की जिम्मेदारी दी गई है। यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक जौनपुर, रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती और ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक बलिया बनाया गया है।
इसके अलावा सर्वेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक मऊ, विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक बागपत, मधुबन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को पुलिस अधीक्षक जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।
कुमार अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ, संजय कुमार सैन को नायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी, कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज और अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *