






आजमगढ़ : लालगंज क्षेत्र के मसीरपुर बाजार में जमीन कब्जे को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कथित तौर पर दबंगई के दम पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश दिखाई दी। जानकारी के अनुसार कब्जे के दौरान जमकर हाथापाई भी हुई।
पीड़ित आदर्श गुप्ता का आरोप है कि संजय सिंह नाम का व्यक्ति जबरदस्ती उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। हैरानी की बात यह है कि यह मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद मौके पर इस तरह की कार्रवाई सवाल खड़े कर रही है।
पीड़ित के अनुसार आरोपी करीब 200 से 250 लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान घर का सामान बाहर फेंके जाने की भी बात सामने आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने 2 नामजद समेत 4 के खिलाफ धारा 351 (3) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
