रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत, मालगोदाम के पास ट्रक छोड़ कर फरार

Uncategorized

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में फरिहा रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मालगोदाम की ओर ले जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
चकिया गांव निवासी अशहद (पुत्र नसीम) शनिवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से फरिहा आटा पिसाने गया था। आटा लेकर वह साइकिल से घर लौट रहा था। बताया गया कि फरिहा रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के सामने पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण अशहद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस की ओर से विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *