पारिवारिक विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। घायल युवक का उपचार कराया गया था।
पुलिस के अनुसार, ककरहटा गांव निवासी अफजाल पुत्र एखलाक अहमद ने 16 नवंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके भाई अन्सार अहमद और भतीजे हामिद ने उनके पुत्र एहतेशाम के साथ पहले गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी बलरामपुर मिथिलेश प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ 16 नवंबर को ककरहटा गांव से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अन्सार अहमद (60) और उसके पुत्र हामिद (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *