तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

Uncategorized

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अराजी शंकर गांव निवासी 55 वर्षीय नरमी देवी पत्नी दीपचंद अपने 25 वर्षीय पुत्र तेज कुमार के साथ दवा लेकर बाइक से घर लौट रही थीं। चपरी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आए एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नरमी देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल तेज कुमार का उपचार जारी है।

मृतका अपने पीछे दो बेटियां और तीन बेटे छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *