
आजमगढ़। जीयनपुर बाजार में गुरुवार को दिन में मछली बाजार के बगल स्थित नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी अशरफ के रूप में की गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर लेते गए। बताया जा रहा है कि अशरफ शराब के नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार की रात या फिर गुरवार को सुबह वह नशे की हालत में नाले के पास पहुंचा होगा और पुल पर ही बैठने या लेटने के चक्कर में संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गया होगा। नाले में पानी और ठंड के कारण वह बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना के बाद बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। खुले नाले में युवक का शव मिलने के बाद नाले की सुरक्षा और उसे ढकने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि खुले नाले राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।
