नगर पालिका परिसर में अचानक गिरे बुजुर्ग की मौत, गर्मी व हार्ट अटैक की चर्चा

Uncategorized

आजमगढ़। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना दिन में करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय पप्पू राय उर्फ सुरेश राय पुत्र स्वर्गीय राजदेव राय किसी निजी कार्य से नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह परिसर में ही गिर पड़े। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों द्वारा उनकी पहचान सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी पप्पू राय उर्फ सुरेश राय के रूप में की गई। किसी तरह उनके परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें घर ले गए। बताया जा रहा है कि तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना के बाद लोगों के बीच चर्चा रही कि भीषण गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आया और संभवतः हार्ट अटैक होने से वह गिर पड़े। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे लेकर केवल अटकलें लगाई जा रही हैं।

बताया गया कि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *