जिला बदर हुआ अपराधी, तीन वाहन सरकार के पक्ष में जब्त पवई के परविन्द उर्फ नाटे को तीन माह के लिए आजमगढ़ से बाहर रहने का आदेश, गोवंश के अवैध परिवहन में इस्तेमाल वाहनों पर भी कार्रवाई

आजमगढ़। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालयों ने एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को तीन माह के लिए जिला बदर करने के साथ ही गोवंश के अवैध परिवहन में प्रयुक्त तीन वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में सम्पहरित करने […]

Continue Reading

मुबारकपुर इंटर कॉलेज के गेट पर विवाद, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तर्ज पर बन रहा गेट, इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर गुंबद को लेकर उठे सवाल, मौके पर पहुंचे शिवसागर भारती महाराज; प्रबंधन ने गुंबद हटाने का दिया आश्वासन

आजमगढ़। मुबारकपुर इंटर कॉलेज के निर्माणाधीन मुख्य द्वार का स्वरूप इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर गेट के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद इसके निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में निर्माणाधीन मुख्य द्वार पर गुंबदनुमा संरचना दिखाई दे रही है। […]

Continue Reading

लोक सुरक्षा के मद्देनजर आजमगढ़ में सात शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक इतिहास और हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई

आजमगढ़। लोक सुरक्षा और लोकशांति के मद्देनजर जिलाधिकारी न्यायालय ने शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय शस्त्र अधिनियम-1959 की धारा 17(3) के तहत विभिन्न मामलों में सात शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। वहीं एक अन्य मामले में लाइसेंसधारी की मृत्यु के बाद लाइसेंस को स्वत: समाप्त मानते हुए कार्रवाई समाप्त की […]

Continue Reading

इलेक्ट्रिक बोर्ड में प्रेस के चालू रह जाने से लगी बंद घर में आग, कपड़े, कागजात और गृहस्थी का सामान जलकर राख

आजमगढ़। शहर के कुन्दीगढ़ मोहल्ले में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बंद मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलता देखा तो दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। देखते ही देखते आग दो कमरों में फैल गई।बताया गया कि घर में […]

Continue Reading

आरटीओ की गाइडलाइन के बीच स्कूली बच्चों से वैन धकवाने का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

आजमगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की ओर से लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। स्कूल वाहनों के फिटनेस, मेंटेनेंस, जरूरी कागजात और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद शनिवार को शहर […]

Continue Reading

पति से विवाद के बाद शिव चर्चा में जाने की बात कहकर निकली महिला का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक किनारे 59 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे लाइन की निगरानी के दौरान खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के की-मैन आलोक वर्मा ने पोल संख्या 79/16 के पास महिला का शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फूलपुर कोतवाली पुलिस […]

Continue Reading

जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों ने घरों पर लगाया ‘मकान बिकाऊ’ का पोस्टर, रास्ते पर कब्जे और जलनिकासी न होने से बढ़ी परेशानी

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव में रिहायशी बस्ती के आने-जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। समस्या से नाराज लोगों ने अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए हैं। नारेबाजी भी की गई। ग्रामीणों का कहना […]

Continue Reading

रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन के बैनामे को लेकर हंगामा, दो पक्षों में गुत्थम-गुत्था, जमीन पर गिरा कर लातों से पिटाई, वीडियो वायरल, विक्रेता के पुत्र ने जताई आपत्ति, मारपीट का लगाया आरोप; पिता के गायब होने पर अपहरण की आशंका जताई

आजमगढ़। सिधारी हाइडिल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में शुक्रवार को जमीन के बैनामे को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विक्रेता के पुत्र ने जमीन की रजिस्ट्री पर आपत्ति जताई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गुत्थम-गुत्था हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान लात-घूंसों से मारपीट भी की गई। […]

Continue Reading

फल के ठेले पर पैसों के लेनदेन को लेकर भिड़े दो पक्ष, बीच सड़क जमकर मारपीट, मारपीट का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया संज्ञान, दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पटेल चौराहे पर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक पक्ष के कई लोग दूसरे पक्ष को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बीच सड़क हुई मारपीट के चलते चौराहे पर कुछ […]

Continue Reading

दो ट्रॉली बैग में भरकर ला रहे थे 23 किलो गांजा, बिलरियागंज पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को दबोचा, बिहार और गाजीपुर के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी, करीब पांच लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद; गांजा पहुंचाने के बदले लेते थे रुपये

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो ट्रॉली बैग में पैक 23.411 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक […]

Continue Reading