जौनपुर में वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आजमगढ़ के युवक ने दी जान, स्टेशन पर खड़ी मिली बाइकएक साल पहले हुई थी शादी, परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक; पारिवारिक कलह की आशंका जता रही पुलिस

आजमगढ़। जौनपुर जिले के खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र शिवम यादव उर्फ रवि यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि […]

Continue Reading

आजमगढ़ की मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, कंप्यूटर सहायक समेत छह कर्मियों को हटाने का नोटिस, तत्कालीन सदर एसडीएम समेत तीन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत नोटिस; जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की जांच के आदेश

आजमगढ़। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 347-आजमगढ़ की मतदाता सूची में विकास यादव नाम 10 बार दर्ज होने के मामले में निर्वाचन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से 15 अक्टूबर को प्रेस वार्ता के दौरान लगाए गए आरोपों की जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद कंप्यूटर सहायक […]

Continue Reading

आजमगढ़ में अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, जनता हॉस्पिटल सील, तीन अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों को तीन दिन का अल्टीमेटम, नियमों का पालन नहीं करने पर सील करने की चेतावनी

आजमगढ़। जिले में बिना वैध पंजीकरण और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा के निर्देश पर ठेकमा क्षेत्र स्थित जनता हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। वहीं, तीन अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी करते हुए […]

Continue Reading

एमएलसी चुनाव में शराबबंदी के दौरान ऊंचे दामों पर शराब बेचने जा रहे दो सेल्समैन गिरफ्तार, 51 टेट्रा पैक देशी शराब, 520 रुपये नकद और बाइक बरामद, दुकान की भूमिका की जांच

आजमगढ़। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर लागू शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से देशी शराब बेचने जा रहे दो सेल्समैन को मुबारकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 51 टेट्रा पैक देशी शराब, बिक्री के 520 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी […]

Continue Reading

फर्जी रुपये भेजने का मैसेज भेजकर खाते से उड़ाई गई थी रकम, पुलिस ने बैंक से समन्वय कर कराई ₹69 हजार में से ₹3043 की वापसी

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 3,043 रुपये वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित को राहत मिली। पुलिस के अनुसार, फूलपुर कस्बा निवासी आकाश बिन्द पुत्र राम सजावन बिन्द के मोबाइल पर 16 अक्टूबर 2026 […]

Continue Reading

सस्ते सोने और आईफोन का लालच देकर 69 हजार रुपये की ठगी, पीड़िता को मिले 4 हजार वापस

आजमगढ़। कम दाम में सोना और आईफोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी की शिकार रौनापार थाना क्षेत्र की एक महिला को पुलिस की साइबर टीम ने 4,000 रुपये वापस करा दिए हैं। वहीं, ठगी की रकम में से 19,830.76 रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराए गए […]

Continue Reading

स्पीड पोस्ट पहुंचाने के नाम पर महिला का मोबाइल हैक कर 81 हजार रुपये की ठगी, पुलिस की साइबर टीम ने पीड़िता को 5 हजार रुपये वापस कराए, 27 हजार से अधिक की रकम होल्ड

आजमगढ़। लेटर और स्पीड पोस्ट शीघ्र पहुंचाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने रौनापार थाना क्षेत्र की एक महिला के खाते से 81,155 रुपये निकाल लिए। मामले में रौनापार थाने की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते में 5,000 रुपये वापस कराए हैं। वहीं, ठगी की रकम में से 27,225.59 रुपये विभिन्न […]

Continue Reading

आजमगढ़ में मतदाता पंजीकरण अभियान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश, सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगे विशेष कैंप, फार्म-6 और ऑनलाइन अपडेट की जांच; पात्र युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

आजमगढ़, 24 अक्टूबर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए शनिवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर अभियान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने […]

Continue Reading

बेलइसा मंडी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 10 दुकानें हटाई गईं, नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर मंडी समिति की कार्रवाई, एक दिन की मोहलत

आजमगढ़। बेलइसा स्थित मंडी परिसर में शनिवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मंडी समिति ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। मंडी समिति के डायरेक्टर के निर्देश पर मंडी सचिव शिवमंगल यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चिह्नित दुकानों को हटवाया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान करीब […]

Continue Reading

समाज सेवा और जनकल्याण के लिए आचार्या राजश्री मिश्रा सम्मानित

प्रयागराज। महेवा क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह में अखिल भारतीय गौरी जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष आचार्या राजश्री मिश्रा को समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री राम जानकी रोशनी कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।आचार्या राजश्री मिश्रा […]

Continue Reading