युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, पीड़ित पक्ष ने की दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग, CO लालगंज ने कहा बीती रात का मामला, नहीं मिली तहरीर

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम मिर्जापुर गांव से पुरानी रंजिश को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दर्जन लोग एक युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सामने आने […]

Continue Reading

घर में खेल रहे 6 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम, पहले झाड़ फूंक किया, फिर ले जाया गया अस्पताल

आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में गुरुवार को सर्पदंश से एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभय कुमार (6), पुत्र रविंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर […]

Continue Reading

आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम, बरसात देख छत पर कपड़ा लेने गई थी, पास में खड़ी बहन बाल बाल बची

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्योहरा गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, सलोनी (13) इन दिनों अपने ननिहाल में रह रही थी। गुरुवार शाम […]

Continue Reading

गैंगस्टर की 40 लाख रुपये की जमीन कुर्क, गैंग पर सामूहिक दुष्कर्म और अवैध हथियारों से जुड़े गंभीर आरोप

आजमगढ़। संगठित अपराध और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर राजकुमार गौड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी करीब 40 लाख रुपये मूल्य की 340.2 वर्ग मीटर भूमि कुर्क कर प्रशासनिक कब्जे में ले ली।पुलिस के अनुसार, […]

Continue Reading

UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, परीक्षार्थी समेत अबतक 3 की हो चुकी गिरफ्तारी

आजमगढ़। UPSSSC प्राविधिक मुख्य परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने की साजिश के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थी समेत दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल […]

Continue Reading

विश्व अंगदान दिवस पर कलेक्ट्रेट परिवार ने किया रक्तदान, 30 अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

आजमगढ़। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से रक्तदान अभियान आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा और उनके पर्सनल असिस्टेंट संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के करीब 30 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों की […]

Continue Reading

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पूर्व गुरुवार को आजमगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान से जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में रिमझिम बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, […]

Continue Reading

अनुज सिंह बने एनपीसीआईएल में वैज्ञानिक अधिकारीबीटेक और एमटेक के बाद गेट परीक्षा में सफलता हासिल कर किया मुकाम, गांव में खुशी का माहौल

आजमगढ़। सठियांव ब्लॉक के अतरडीहा गांव निवासी अनुज सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारत सरकार की प्रतिष्ठित कंपनी न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल […]

Continue Reading

दुकान खाली करने के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, तीन पर मुकदमा

आजमगढ़। सरायमीर कस्बे में दुकान और संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने तीन लोगों पर ईंट मारकर घायल करने, गाली-गलौज करने और दुकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के […]

Continue Reading

कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़:। देवगांव थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में बुधवार भोर कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मलबे में दबकर 75 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सुबह करीब 9:30 बजे उनकी मौत हो गई।भोजपुर गांव निवासी राजकुमारी प्रजापति पत्नी […]

Continue Reading