ओवरटेक के प्रयास में कार ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, सात घायल, भीषण सड़क हादसे में टेंपो के उड़े परखच्चे, दो की मौके पर मौत, तीसरी महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम; तीन अन्य की हालत गंभीर

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव के पास शुक्रवार को ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक […]

Continue Reading

बाजार की दो दुकानों पर छापेमारी, 380 किलो अवैध पटाखों के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार, जनरल स्टोर और पुस्तक भंडार में चोरी-छिपे किया जा रहा था पटाखों का भंडारण, 3.40 लाख रुपये की आतिशबाजी बरामद

आजमगढ़। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और चोरी-छिपे बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरदह पुलिस ने ठेकमा बाजार की दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान जनरल स्टोर और पुस्तक भंडार से कुल 380 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों दुकानों के संचालकों को गिरफ्तार किया है। […]

Continue Reading

आजमगढ़ शहर में दुकान से 3.5 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद, तीन लाख रुपये की सामग्री के साथ दुकानदार गिरफ्तार, नगर पालिका के सामने स्थित दुकान में रखे थे आठ गत्ते और दो बोरियां पटाखे, विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। दीपावली के बाद भी अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका क्षेत्र स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर करीब 3.5 क्विंटल अवैध पटाखे और अन्य विस्फोटक व ज्वलनशील सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये […]

Continue Reading

नहाते समय युवती का निजी वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने तिराहे से दबोचा

आजमगढ़। शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने और बिना सहमति के नहाते समय उसका निजी वीडियो बनाने के आरोपित युवक को देवगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर जिवली तिराहे […]

Continue Reading

बासी पावरोटी बताने से बिगड़ रहा था कारोबार, बेकरी संचालक ने चाकू से गला रेतकर की थी युवक शाहरुख की हत्या, नहर के पास मिले शव के मामले का खुलासा, एक्सल बेकरी का संचालक गिरफ्तार; पैरों को प्लास्टिक की रस्सी से बांधा था

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी नहर के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए एक्सल बेकरी के संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बेकरी की पावरोटी को खराब और बासी बताकर प्रचारित किए जाने से संचालक की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इसी रंजिश […]

Continue Reading

फ्री मूवी-वेब सीरीज डाउनलोड का झांसा देकर मोबाइल हैक करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का सरगना पटना से गिरफ्तार, APK फाइल के जरिए बैंक खातों से उड़ाते थे रकम, महराजगंज पुलिस ने लैपटॉप, पांच मोबाइल और फर्जी दस्तावेज किए बरामद

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर फ्री मूवी और वेब सीरीज डाउनलोड करने का प्रलोभन देकर लोगों के मोबाइल फोन हैक करने और बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के वांछित सरगना को आजमगढ़ पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी एपीके (APK) फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल फोन […]

Continue Reading

प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बिहार में बेचने वाले गिरोह का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार, आजमगढ़ की युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पूर्वी चंपारण पहुंची पुलिस, पूछताछ में मानव तस्करी के नेटवर्क का हुआ खुलासा

आजमगढ़। युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मानव तस्करी के जरिए बिहार में बेचने वाले गिरोह का आजमगढ़ पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभिषेक राज युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगाता था और फिर अपनी […]

Continue Reading

दुकान का शटर तोड़कर कपड़े चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, छह बोरियों में चोरी का माल बरामद

अतरौलिया थाना क्षेत्र के मडोही गांव निवासी अमित कुमार की अतरौलिया रोडवेज के पास एसकेएफ फैशन गारमेंट्स नाम से दुकान है। दुकानदार ने 5 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर रेडीमेड कपड़े और नकदी चोरी कर ली थी। तहरीर के आधार पर […]

Continue Reading

आजमगढ़ पुलिस ने 253 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे, 63.25 लाख रुपये है कीमत, फरवरी 2024 से अब तक 6,288 मोबाइल फोन बरामद, करीब 15.72 करोड़ रुपये के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाए गए

आजमगढ़। जिले में गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने 253 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 63 लाख 25 हजार रुपये है। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सहायक पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर ने […]

Continue Reading

नशे के सौदागरों और अवैध हथियार कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन त्रिशूल शुरू, सूचना देने को जारी हुआ विशेष नंबर 9151828820

आजमगढ़। जनपद में नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आजमगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिशूल की शुरुआत की है। इसके तहत पुलिस ने सामुदायिक आसूचना तंत्र विकसित करते हुए आमजन से अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी साझा करने की अपील की है। अभियान का […]

Continue Reading