बकरी चोरी गिरोह के सदस्य से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में रविवार को बकरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन और बकरी बेचकर मिले […]

Continue Reading

आर्यन यादव पर गोली चलने का मामला निकला झूठा, प्रेमिका पर दबाव बनाने के लिए खुद रची फायरिंग की कहानी

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में एक दिन पूर्व 18 वर्षीय युवक आर्यन यादव पुत्र मनोज यादव पर दिनदहाड़े गोली चलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में युवक पर बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात गलत निकली। पुलिस के अनुसार युवक ने प्रेमिका […]

Continue Reading

इंटरनेशनल कॉलिंग के जरिए टेलीकॉम राजस्व में सेंध, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 16 मोबाइल, लैपटॉप, सिम और नकदी बरामद; पूछताछ में IPRN पर VoIP कॉलिंग कर कमीशन लेने का खुलासा

आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट कॉलिंग के जरिए टेलीकॉम राजस्व में धोखाधड़ी करने के मामले में सरायमीर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 मोबाइल फोन, डेल कंपनी का लैपटॉप, तीन खुले सिम कार्ड और 4,690 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार […]

Continue Reading

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .303 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध […]

Continue Reading

थाने से 500 मीटर दूर युवक को गोली मारने के मामले में तीन टीमें गठित, कुछ दिन पहले चाकू से भी हुआ था हमला, पुलिस को नहीं दी थी सूचना

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में शनिवार को दिनदहाड़े 18 वर्षीय युवक आर्यन यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना अहरौला थाने से करीब 500 मीटर दूर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने युवक पर दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली उसके हाथ और दूसरी पैर में […]

Continue Reading

युवक को अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, फायरिंग कर फरार, थाना से महज 500 मीटर दूर वारदात, हाथ और पैर में लगी गोली; पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। वारदात अहरौला थाने से करीब 500 मीटर दूर असिलाई रोड पर हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती […]

Continue Reading

रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत, मालगोदाम के पास ट्रक छोड़ कर फरार

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में फरिहा रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मालगोदाम की ओर ले जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।चकिया गांव निवासी अशहद (पुत्र नसीम) शनिवार सुबह करीब […]

Continue Reading

महापुरुषों के रूप में सजे बच्चों की झांकी ने मोहा मन, चौराहे पर उमड़ी भीड़

आजमगढ़। गांधी जयंती के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने गुरुवार को आकर्षक झांकी और प्रभात फेरी निकाली। विभिन्न महापुरुषों और देशभक्ति से जुड़े किरदारों के रूप में सजे बच्चों को देखने के लिए सठियांव चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग अपने मोबाइल फोन […]

Continue Reading

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- जनता खड़ी होगी तो बदलने पड़ेंगे फैसले, गांधी जयंती पर इंडिया एलायंस का CEC के खिलाफ अभियान शुरू, 6 अक्टूबर को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता खड़ी होगी तो फैसले बदलने […]

Continue Reading

आजमगढ़ में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, देशभर से जुटे खिलाड़ी

आजमगढ़। सरायमंदराज स्थित हरिशचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल (HMPS) में बुधवार को CBSE National Archery Tournament 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। छह अक्टूबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से विद्यालयों की टीमें और प्रतिभाशाली तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लाइफ लाइन हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. अनूप […]

Continue Reading