सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .303 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने के आरोप में यासिर शेख पुत्र ताजिर निवासी ककरहटा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ को हाफिजपुर चौराहे से दोपहर करीब 12:45 बजे गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से .303 बोर का एक तमंचा और इसी बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 523/2026 के तहत धारा 7/9/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति के साथ कांस्टेबल सुमित कुमार, भूपेन्द्र मिश्रा, अम्बरदीप, भवर सिंह और जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *