
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा खुर्द गांव में सोमवार को घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी और बताया कि यह झंडा पाकिस्तान का है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बता दें कि मोहम्मद अंसारी के घर पर यह झंडा फहराया था। उसके पिता महबूब मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। थानाध्यक्ष सुरेश मिश्रा के साथ डायल 112 की पुलिस पहुंच गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि झंडा धार्मिक है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची है। झंडा को कब्जा में ले लिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मद अंसारी पुत्र महबूब बख्शपुर मदरसा में पढ़ाई करता है। घर की महिलाओं ने बताया कि मदरसे से झंडा लाया था। त्योहार के जलसे में कहीं पर इसको लगाया गया था।