
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में सुमन राजभर (35 वर्ष) अपने मायके में राखी का त्योहार मनाने आई थी। उसको सांप ने काट लिया। झाड़-फूंक के चक्कर में समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सुमन राजभर पत्नी बृजपाल महराजगंज थाना क्षेत्र के देवलपुर गांव की निवासी थीं, इकलौते भाई पवन राजभर को राखी बांधने के लिए अपने मायके मोहब्बतपुर आई थीं। रविवार को सुबह के समय सुमन घर में रखा गुड़ निकालने के लिए अंदर गई थीं। इसी दौरान उनके पैर के नीचे एक सांप दब गया। जो मौत का कारण बन गई। सुमन राजभर को 1 पुत्री और 1 पुत्र हैं।