ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल, इलाज के दौरान पत्नी की मौत, इलाज के लिए आ रहे थे आजमगढ़ मुख्यालय

Uncategorized

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय: जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठारी गांव के पास गुरुवार को को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तोहफापुर निवासी हवलदार यादव अपनी पत्नी सोनावती को बाइक से इलाज कराने आजमगढ़ ले जा रहे थे। सेठारी बाजार के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोनावती की मौत हो गई। पति हवलदार यादव का इलाज गंभीर अवस्था में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बताया गया कि मृतका सोनावती के पास एक दो वर्षीय पुत्री है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में ले कर जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *