






आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना स्थल से 7.65 बोर का खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतरौलिया पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस ने मारपीट एवं फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 21 मई 2026 को थाना अतरौलिया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर आपसी कहासुनी को लेकर अखिलेश वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की नियत से कट्टे से फायरिंग की थी। साथ ही पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
इस मामले में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 194/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस में अखिलेश वर्मा, आनंद वर्मा तथा चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
शुक्रवार 22 मई 2026 को उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अखिलेश वर्मा पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम शेरवा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को ग्राम शेरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के टीनशेड के पास से सुबह करीब 9:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को उसके अपराध की जानकारी देते हुए मानवाधिकार आयोग एवं न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए हिरासत में लिया। घटना स्थल से फील्ड यूनिट टीम द्वारा एक अदद खोखा कारतूस KF 7.65 बरामद किया गया था। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
अखिलेश वर्मा पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम शेरवा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
बरामदगी
01 अदद खोखा कारतूस KF 7.65
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय
कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह
कांस्टेबल श्याममणि
थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
