
आजमगढ़ के डीएम रविंद्र कुमार ने शुक्रवार रात को रोडवेज परिसर पर अलाव और यात्रियों के रुकने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अलाव तापते बुजुर्ग को कम्बल दिया। वहीं अन्य पीड़ितों को भी कंबल का वितरण किया। वहीं सिविल लाइन रिक्शा स्टैंड पर रैन बसेरा का जायजा लिया। आधार के साथ रुकने के निर्देश पर कहा कि कोई पीड़ित अगर दिखाई देता और आधार नहीं है तो वह भी रुक सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था बनी रही। धन उन्होंने एक माह पूर्व जारी कर दिया है।
