
सड़क हादसे में घायल भारतीय सेना के जवान मुरलीधर यादव अब हमारे बीच नहीं रहे।
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी 26 वर्षीय मिलिट्री जवान मुरलीधर यादव का रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी और वह छुट्टी पर घर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार रात आजमगढ़ से गांव जाते समय उनकी बुलेट बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली! शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 8 बजे सैनिक वाहन से पूरे सैन्य सम्मान के साथ पांती गांव पहुंचेगा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद आजमगढ़ के राजघाट पर राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा। उनके पिता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रवण (सरवन) यादव ने पुष्टि की है। मुरलीधर दो भाइयों व एक बहन में सबसे छोटे थे! गांव-क्षेत्र में शोक की लहर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की ताकत दें।
