1971 के युद्ध के जांबाज सिपाही का एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान निधन, आजमगढ़ स्थित घर पर शोक संवेदना को जुट लोग

Uncategorized

आज़मगढ : निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भारत पाकिस्तान युद्ध विजेता 1971 के सैनिक जय प्रकाश मिश्र पुत्र स्वर्गीय गिरिराज मिश्र का रविवार को सुबह दस बजे एम्स दिल्ली में निधन हो गया है। वे रिटायर होने के बाद दिल्ली में आई आई टी में चीफ सिक्योरिटी अफसर पद से रिटायर हुए थे। उनकी तबियत विगत एक माह से हार्ट में दिक्कत होने के कारण खराब हुई थी और वह एम्स दिल्ली में भर्ती थे और आज सुबह अंतिम सांस ली है। और उनके पास दो पुत्र हैं और भरा पूरा परिवार है। उनके पार्थिव शरीर को आज दिल्ली से लेने के लिए परिवार के लोग दिल्ली गए हुए हैं। उन्होंने भारत पाकिस्तान युद्ध में लड़े और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और भारत को विजय प्राप्त हुई थी। उनके देहांत की सूचना पर उनके घर बड़ागांव में कोहराम मचा हुआ है। और लोगों की भीड़ लगी हुई है। उनके बड़े भाई पूर्व शिक्षक नेता ओमप्रकाश मिश्र ने बताया है कि वे 6 भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके पार्थिव शरीर को लेने के लिए बनारस एयर पोर्ट पर परिवार के लोग दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *