टावर से केबल चोरी करते दो आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए, थाने में FIR दर्ज

Uncategorized

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा बाजार स्थित एक मोबाइल टावर से केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई टावर कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर की गई। �

एफआईआर के अनुसार, 4 अगस्त 2026 की रात लगभग 8:32 बजे टावर पर डाउन अलार्म आने के बाद सर्वेयर एवं तकनीशियन मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिन्होंने टावर परिसर में घुसकर लगभग 25 मीटर 25 एमएम केबल तथा एसएमपीएस (SMPS) से जुड़े अन्य केबल काटकर चोरी करने की बात स्वीकार की। �

पुलिस ने मामले में आरोपियों अरिफ पुत्र मुन्नू निवासी निशवा स्कूल, पहाड़पुर तथा राकेश सोनकर पुत्र गणेश सोनकर निवासी कुंडीगढ़, सिधारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मुकदमा संख्या 327/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक राज बिहारी सिंह को सौंपी गई है। � �

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *