अनियंत्रित होकर स्कूली बस ने सड़क किनारे अलाव ताप रही महिला को कुचला, मौके पर मौत, बांधे गए मवेशी की भी गई जान

Uncategorized

आजमगढ़ के जहानागंज थाना के कादीपुर दौलताबाद में मंगलवार की शाम को भीषण हादसा हो गया। चक्रपानपुर स्थित आदर्श स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर की तरफ चली गई। घर के आगे के छज्जे से टकराई लेकिन घर के बाहर ही 50 वर्षीय फिरती आग ताप रही थी। जबकि थोड़ी दूर पर ही मवेशी बांधे गए थे। बस ने सभी को इन सभी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में फिरती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मर गया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। वहीं मौका पाकर ड्राइवर फरार हो गया। जानकारी होने पर जहानागंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालात का जायजा लेने के बाद कार्रवाई की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *