मुठभेड़ में एटीएम ठगी, चोरी, लूट करने वाला अंतर्जनपदीय अभियुक्त गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा, कारतूस, एटीएम कैश टैपिंग करने वाले उपकरण व 01 अर्टिगा कार बरामद

Uncategorized

थाना गम्भीरपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ठगी, एटीएम चोरी व लूट की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त अर्टिगा कार से ठेकमा बाजार से रोहुआ तिराहा होते हुये आजमगढ की तरफ जा रहा है।
इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रोहुआ मुस्तफाबाद के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम पौधन रामपुर थाना अखन्डनगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 33 वर्ष है। बरामदगी में 01अवैध देशी तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस व 04 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 अर्टिगा कार UP 44 BR 0699, एटीएम में कैश टैपिंग करने के उपकरण (11 प्लास्टिक स्ट्रीप, 01 साचा, कटर मशीन, 01 मेटल कट्टर, 01 टेस्टर), 03 एटीएम कार्ड व 01 मोबाइल और 2530/- रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ संगठित रूप से एटीएम मशीनों में ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्तगण अलग-अलग स्थानों पर स्थित एटीएम मशीनों को चिन्हित कर उनके कैश डिस्पेंसर पर स्ट्रिप/पट्टी लगाकर नकदी को मशीन के मुहाने पर ही फंसा देते थे।
एटीएम उपयोगकर्ता द्वारा निकासी के प्रयास के बाद नकदी बाहर न निकल पाने पर अभियुक्त कुछ समय पश्चात स्ट्रिप/पट्टी हटाकर फंसी हुई नकदी को अवैध रूप से निकाल लेते थे। प्राप्त धनराशि को सभी अभियुक्त आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे।
इसी तरीके से अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में भी जनपद आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में एटीएम से ठगी की घटनाएं कारित की गई थीं तथा पुनः घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से शहर में सक्रिय थे, इसी दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि दिनांक 29.01.2026 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शाखा रानीपुर रजमो के शाखा प्रबंधक श्री धीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय द्वारा थाना गंभीरपुर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 04.01.2026 को बैंक के एटीएम से खाताधारक द्वारा ₹20,000 की निकासी विफल होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। बैंक द्वारा नगद मिलान के दौरान एटीएम मशीन में कोई अतिरिक्त नकदी नहीं पाई गई।
एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम के कैश डिस्पेंसर पर अवैध रूप से स्कीमिंग/कैश टैपिंग डिवाइस लगाई गई, जिससे नकदी डिस्पेंसर के मुहाने पर फंस गई तथा बाद में अज्ञात अभियुक्त द्वारा डिवाइस हटाकर नकदी अवैध रूप से निकाल ली गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंभीरपुर पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


 
घायल गिरफ्तार अभियुक्त  संजय कुमार के आपराधिक इतिहास में
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 3544/2017 379/411/419/420 भा0द0वि0 कोतवाली बस्ती
2. 3560/2017 379/411/419/420 भा0द0वि0 कोतवाली बस्ती
3. 3569/2017 41/411/420/467/468 भा0द0वि0 कोतवाली बस्ती
4. 3570/2017 4/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली बस्ती
5. 387/20217 419/420 भा0द0वि0 मोहनलालगंज लखनऊ
6. 605/2020 411/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 66डी आईटी एक्ट अकबरपुर अम्बेडकर नगर
7. 606/2020 411/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 66, 66डी आईटी एक्ट अकबरपुर अम्बेडकर नगर
8. 282/2020 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 66 डी आईटी एक्ट अकबरपुर अम्बेडकर नगर
9. 3541/2017 379/411/419/420 भा0द0वि0 कोतवाली बस्ती
10. 24/2018 419/420 भा0द0वि0 लाईन बाजार जौनपुर
11. 66/2018 419/420/467/468/471 भा0द00 मछलीशहर जौनपुर
12. 26/2026 318(4) बी0एन0एस0 गम्भीरपुर आजमगढ़
13. 30/2026 109 बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट गम्भीरपुर आजमगढ़

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में
1.  थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2.  उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

3. उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।

4. उ0नि0 योगेश सरोज थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

5. उ0नि0 विपिन द्विवेदी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

3. का.रमेश यादव


4.  का.अभय चौधरी , का.सूरज खरवार , का.अजीत पटेल ,का.अमित यादव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *