

आजमगढ़: महाराजगंज से सतिराम A b c news :
महाराजगंज संत शिरोमणी रविदास मंदिर एवं सम्यकबुद्ध विहार अक्षयवट महाराजगंज के प्रांगण में सैकड़ों लोगों ने गुरु रविदास की जयंती मनाई। इस अवसर पर महाराजगंज चेयरमैन श्वेता जायसवाल, गोरेलाल जायसवाल, संतोष सिंह, पप्पू सिंह, इरशाद, सीताराम कान्दू, राजाराम यादव आदि गणमान्य के साथ कमेटी के सभी सदस्य तथा सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे। वक्ता के रुप मे आचार्य चंजीत गौतम ने रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध बंदना से हुई। गांव से लोग झाकी ले कर आये। बड़ा उल्लास का वातावरण रहा।
