महाशिवरात्रि को लेकर 15 फरवरी को तड़के से शहर में रहेगा रुट डाइवर्जन, भारी वाहनों के लिए जगह जगह रहेगी बैरिकेडिंग

Uncategorized

आजमगढ़: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि को लेकर शहर में जगह जगह भारी वाहनों के साथ चार पहिया वाहनों के लिए रूट डाइवर्जन को निर्धारित कर दिया गया है। भवरनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह व्यवस्था प्रातः 03:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रभारी यातायात, आजमगढ़ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस दौरान जनपद में भारी एवं कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर विभिन्न मार्गों पर प्रतिबंध एवं डायवर्जन लागू रहेगा। इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन और प्रतिबंध : 1. गोरखपुर की ओर से आने-जाने वाले सभी भारी व कमर्शियल वाहन हाफिजपुर चौराहा, वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा और नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 2. बिलरियागंज की तरफ से आने वाले भारी व कमर्शियल वाहन भी हाफिजपुर चौराहा, वैठौली तिराहा, सिधारी हाइड्रिल चौराहा और नरौली तिराहा मार्ग से होकर गुजरेंगे। 3. फैजाबाद रोड से आने वाले सभी भारी व कमर्शियल वाहन भवरनाथ की ओर न जाकर फोर-लेन मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे। 4. बवाली चौराहे से करतालपुर तिराहे की ओर आने वाले सभी भारी व कमर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 5. नरौली तिराहा से शहर क्षेत्र की ओर आने वाले सभी भारी व कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *