
आजमगढ़। महराजगंज थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पुत्र चन्द्रपाल निवासी कुम्हवट, थाना महराजगंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को मामले में तहरीर मिलने के बाद थाना महराजगंज में मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 दर्ज किया गया था। आरोप है कि किशोरी स्कूल जा रही थी, तभी उसे बोलेरो वाहन में बैठाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 137(2), 87, 65(1), 352 और 351(3) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष महराजगंज उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपी सचिन को 25 सितंबर को भैरोदासपुर पुलिया के पास से करीब 11:55 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक जयप्रकाश, कांस्टेबल मार्तण्ड कुमार, कांस्टेबल शिवांश मिश्रा और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।
