विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

Uncategorized

आजमगढ़: करतालपुर‌ स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा भजन-जैमिंग के माध्यम से वाद्य यंत्रों एवं मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में कक्षा 11-ए के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य “फेयरवेल बीट्स ऑफ येस्टियरईयर” तथा कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा मंचित “स्कूल डेज़” विषयक नाटक ने सभी को भावुक कर दिया। इसके बाद कक्षा 11-बी के विद्यार्थियों द्वारा “बॉलीवुड गुडबाय ब्लिट्ज़” नृत्य प्रस्तुति दी गई। मनोरंजक गतिविधियों के अंतर्गत “इमोजी द्वारा शब्द पहचान” एवं “ग्रैब द प्रॉप” जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में टाइटल सेरेमनी जिसमें मास्टर जीडीजीएस शाश्वत यादव, मास्टर वर्साटाइल आर्यन देव सिंह, मास्टर कांफिडेंट रिषभ देव सिंह, मास्टर स्टाइल आईकान अक्षत राज सिंह तथा मिस जीडीजीएस स्वीकृति श्रीवास्तव, मिस वर्साटाइल सुदिति सहाय, मिस कांफीडेंट अरीबा अमीन,मिस फिटनेस श्रेया सिंह, मिस स्टाइल आईकान शताक्षी राय, सिंगिंग दिवा श्रीजय पाठक, उमिका सिंह को नवाजा गया। समारोह का मुख्य आकर्षण रैम्प वॉक रहा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। कक्षा 11-सी द्वारा प्रस्तुत “धुरंधर नृत्य” तथा कक्षा 11-सी एवं 11-डी द्वारा चारों संकायों पर आधारित नाटक ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।
विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए एक मधुर गीत के माध्यम से संपूर्ण परिसर को भावपूर्ण कर दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए आज की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, कठोर परिश्रम, गुरूओं का सम्मान तथा नीति -निर्धारित पढ़ाई करने की सीख दी और अत्यधिक इच्छाएं, स्वादिष्ट भोजन तथा बनावटी श्रृंगार से दूर रहने की सलाह दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली भुस्कुटे ने प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और जीवन में अनुशासन व परिश्रम का महत्व बताया।
अंत में विद्यालय के हेड बॉय द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय स्मृतियों से भरपूर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *