


आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार स्थित यूबीआई बैंक के निकट जौनपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर महताब आलम के मकान सामने नीम के पेड़ के किनारे लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने पहले मृतक की पहचान प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी शिनाख्त का प्रयास किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के बगल में चप्पल रखे होने पर लोग तमाम प्रकार की अटकल लगा रहे थे। वहीं पुलिस सड़क हादसा की आशंका जताई। कई घंटे बाद मृतक की पहचान 24 वर्षीय नीतीश यादव पुत्र योगेंद्र ग्राम सेनुरी थाना सरायमीर के रूप में हुई। मृतक ठेकमा स्थित एक टेंट हाउस में कर्मचारी था। घर बहुत कम जाता था। टेंट हाउस पर ही रहता था। स्थानीय क्षेत्र में ही काम कर नीतीश शुक्रवार सुबह ठेकमा से मौसी मीना देवी पत्नी स्व उदयराज ग्राम कुरेथू थाना गौरा बादशाहपुर जौनपुर के घर के लिए निकला था। परिजनों से बात करने के बाद पुलिस का मानना था कि बीती रात में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई होगी। मृतक दो भाई में बड़ा था। छोटे भाई नितिन यादव ने स्थानीय थाने पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
