जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस, ग्रामीण महिलाओं से हुई धक्का मुक्की, वीडियो वायरल, पुलिस ने झड़प से किया इंकार, दो को लिया हिरासत में

Uncategorized

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा उम्मा के पूरा का मामला है। राम सकल यादव आदि और बुझावन यादव आदि के बीच कई सालों से भूमि विवाद को चल रहा है। मामला चकबंदी में काफी दिनों से है। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। यह मामला तहसील निजामाबाद उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के यहां पहुंचा। उन्होंने हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी और रिपोर्ट के आधार पर एसएचओ निजामाबाद, राजस्व निरीक्षक लेखपाल को मामले को देखने के लिए आदेश दिया। प्रार्थी के कब्जे की भूमिधरी पर अवैध कब्जा धारी को कब्जा करने से रोकने को कहा। सुबह जब उसी गाटा संख्या पर पहले से बोए गए गन्ना को काटने को लेकर विवाद बढा तो मौके पर महिला कांस्टेबल, सहित फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बचाव करते हुए समझाने बुझाने का कार्य किया गया। लेकिन विपक्षी ग्रामीण महिलाओं द्वारा महिला पुलिस के साथ खींचातानी करते वायरल वीडियो में नजर आयी। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि झड़प नहीं है। मामले में 170 bns का मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *