यूपी बोर्ड की परीक्षा की बाद स्कूटी से बिना किसी सुरक्षा के कोठार तक पहुंच रही उत्तरपुस्तिकाएं, शिक्षा विभाग के चाकचौबंद व्यवस्था के दावे पर सवाल

Uncategorized

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दावों के बीच उत्तर पुस्तिकाओं को GGIC कोठार तक पहुंचाने के दौरान लापरवाही का फोटो वायरल हो रहा है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के विपरीत कई विद्यालयों के कर्मचारी बिना किसी पुलिसकर्मी या होमगार्ड की मौजूदगी के ही उत्तर पुस्तिकाएं स्कूटी से संकलन केंद्र तक पहुंचाते देखे गए। नियमों के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को विधिवत सील कर पुलिसकर्मी अथवा होमगार्ड की सुरक्षा में संकलन केंद्र तक पहुंचाया जाना अनिवार्य है। लेकिन शहर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र पर इसका पालन होता नजर नहीं आया। संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने चाक चौबंद व्यवस्था संग लापरवाही को लेकर जांच का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *