मुख्य अभियन्ता का रात में औचक निरीक्षण, बिजली व्यवस्था में मिली खामियों पर कार्रवाई के निर्देश

Uncategorized

आजमगढ़, शहर के जाफरपुर, रैदोपुर और सिधारी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं की लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियन्ता (विद्युत) ने शुक्रवार देर रात रात्रिकालीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था की हकीकत परखी गई तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टीजी-2 कर्मचारी यशवंत कुमार द्वारा विद्युत सप्लाई सही ढंग से फीड न किए जाने की बात सामने आई। इस पर मुख्य अभियन्ता ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं सिधारी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में रात करीब 12 बजे एबीसी केबल क्षतिग्रस्त हो जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड आजमगढ़ राजकुमार सिंह तथा उपखंड अधिकारी सिधारी मनोज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।
दोनों अधिकारी रात करीब दो बजे तक मौके पर डटे रहे और कर्मचारियों की मदद से क्षतिग्रस्त केबल को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। अधिकारियों की तत्परता से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *