



आजमगढ़: महाराजगंज के शंकरपुर गांव में विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिलने से सनसनी मच गई। वह पति के साथ उसके कार्यस्थल बंगलुरू जाने की जिद कर रही थी। मऊ के रानीपुर के मखूनी गांव निवासी चंद्रिका यादव की बेटी 24 वर्षीय प्रियंका की शादी एक साल पूर्व ही सोनू यादव संग हुई थी। सोनू बंगलुरू में जेसीबी चालक है। एक माह पूर्व घर आया था। 15 दिन पूर्व वापस लौट गया। पति से मोबाइल पर न ले जाने पर पत्नी क्षुब्ध थी।
