पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे ने वाहन सवारों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर खड़े किए बड़े सवाल, नहीं थम रहे मामले

Uncategorized

आजमगढ़ : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 197 पॉइंट पर तड़के 3:30 पर सामने से जा रही ट्रक के ब्रेक मारने पर पीछे से चल रही स्विफ्ट डिजायर ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें ड्राइवर के बगल बैठे रजत कुमार मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा उम्र 25 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाड़ी चला रहे विकास शुक्ला उम्र 30 वर्ष और पीछे बैठे अमित कुमार मिश्रा 23 वर्ष जो मृतक के भाई हैं और प्रियांशु सिंह पुत्र रणविजय सिंह 22 वर्ष निवासी ग्राम और पोस्ट पहाड़पुर सारय भीखंन थाना मोदीगरपुर सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से यूपीडा की गाड़ी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया।घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि यह लोग अपनी निजी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अपने गांव से ही बड़हलगंज बारात में गए थे। रात में वापस लौट रहे थे कि सामने से जा रही ट्रक अचानक ब्रेक मार दी। ट्रक के अचानक खड़े होते ही पीड़ितों की गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही रजत कुमार की मौत हो गई। बड़ा सवाल है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लोग चार पहिया वाहनों से गंतव्य के लिए निकलते हैं। लेकिन सुरक्षित पहुंचने की कोई गारंटी नहीं होती। सबसे ज्यादा हादसे ट्रक और ट्रेलरों के चलते होती है। इनकी अलग से कोई मॉनिटरिंग नहीं की जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *