फोनपे ट्रांजैक्शन में गलती से ट्रांसफर 4 हजार रुपये, पुलिस ने वापस कराए

Uncategorized

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से एक महिला को बड़ी राहत मिली है। फोनपे के माध्यम से गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए 4,000 रुपये पुलिस ने वापस करा दिए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रसूलपुर जोखू निवासी शशिकला यादव के खाते से 20 जून 2025 को फोनपे के जरिए लेनदेन करते समय गलती से 4,000 रुपये अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। इस संबंध में उनके पति द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
मामले में साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क किया और खाते का विवरण प्राप्त किया। इसके बाद शाखा प्रबंधक के सहयोग से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
रुपये वापस मिलने पर पीड़िता ने आजमगढ़ पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या गलती होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *