पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आजमगढ़ के 2 सगे भाइयों की हादसे में मौत, कानपुर से साथ ही बाइक से घर लौट रहे थे

Uncategorized

कानपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होकर आजमगढ़ घर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में जान चली गई। हादसा रविवार की देर रात हुआ। बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। सुमित गौड़ 25 वर्ष और शुभम गौड़ पुत्रगण बुद्धू गौड़ सगे भाई थे। दोनों आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के निवासी थे। दोनों किसी काम से कानपुर गए थे। रविवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहुंचते पहुंचते रात हो गई। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 134 किलोमीटर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय पुलिस की मदद से सुरक्षा कर्मचारियों ने बाइक सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए वीर सिंहपुर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। वहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *