महिला से ढाई लाख नकदी लेकर थमा दिया नकली जेवरात, ट्रेन में झांसे में लेकर की ठगी, घर जाकर हुई जानकारी

Uncategorized

आजमगढ। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकशब्जपुर गांव निवासी महिला को नकली सोने का जेवर देकर उससे से ढाई लाख रुपये की ठगी की गयी। एक माह बाद महिला को सोने का जेवर नकली होने की जानकारी हुई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकशब्जपुर (शुकलपूरा) गांव निवासी मालती देवी पत्नी सदानंद यादव कोर्ट में तारीख पर जिला मुख्यालय गई थी। कैफियात ट्रेन से वापस लौटने में धर्मेंद्र पुत्र लालजीत ग्राम कामरावां गंभीरपुर से मुलाकात ट्रेन में हुई थी। इसके बाद जालसाज धर्मेंद्र ने अपनी बहन की शादी मैं पैसे की जरूरत का झांसा दिया था। मोबाइल नंबर लिया। मौका पाकर घर पहुंच गया। महिला को झांसा में लिया, महिला के घर पहुंच कर नकली सोने के जेवर देकर ढाई लाख रुपये लेकर चला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *