पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पटना से लखनऊ जा रही कार चार पलटी खाकर डिवाइडर से टकराई, मासूम सहित पूरा परिवार घायल

Uncategorized

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय : जनपद में मंगलवार की मंगलवार की सुबह 10 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब पटना से लखनऊ जा रही हैरियर कार का अचानक टायर फट गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब चार पलटी खाते हुए डिवाइडर से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में रुकी। हादसा अहिरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 248 पर सुबह लगभग 10:30 बजे हुआ।
गाड़ी में सवार लोगों के अनुसार टायर फटने के बाद वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कुछ ही सेकंड में कार कई बार पलटती चली गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्य से बड़ा जनहानि टल गई।
कार में सवार पार्थ गौरव (लगभग 38 वर्ष), उनकी पत्नी पल्लवी (लगभग 32 वर्ष), छह माह का मासूम बेटा तथा उनकी मां आभा (लगभग 60 वर्ष) घायल हो गए। हादसे में आभा देवी को गंभीर चोटें आईं, जबकि मासूम बच्चे के सिर में चोट लगने से परिजन काफी चिंतित हो उठे।
घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा। वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। आभा देवी को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि बच्चे का तत्काल सीटी स्कैन कर इलाज किया जा रहा है। पार्थ गौरव के हाथ की चार अंगुलियों में चोट आई है।
डॉक्टरों के अनुसार राहत की बात यह रही कि चारों घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं और लगातार निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि घायल परिवार आजमगढ़ शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रभुनाथ अग्रवाल (किराना मर्चेंट) के रिश्तेदार हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभुनाथ अग्रवाल के परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंच गए तथा घायलों की हर संभव मदद और देखभाल में जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है, जबकि पूरा परिवार चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *