तीन दिन से बिजली नहीं आने और लाखों का बिल थमाए जाने से नाराज कांशीराम आवास के निवासियों ने पुरानी जेल के सामने रोड किया जाम, कोतवाली पुलिस ने समझा बुझा कर हटाया

Uncategorized

आजमगढ़: शहर के मातबरगंज कोलबाजबहादुर के कांशी राम आवास के निवासियों खासकर महिलाओं ने बिजली की समस्या को लेकर पुरानी जेल के सामने की रोड को जाम कर दिया। बुधवार को दिन में आक्रोशित महिलाओं ने जाम किया।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। महिलाओं ने बताया कि तीन दिन से लाइट कट गई है। बिल लाखों का आया है। जबकि 15 साल पहले जब आवास मिला था तब बिजली फ्री मिलने की बात थी। अब लाखों का बिल थमा दिया गया। जिसे भर पाने में गरीब लोग सक्षम नहीं हैं। आवास के लोग चाहते हैं कि बकाया बिल माफ हो जाए। नए मीटर की रीडिंग से पेमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *