अनियंत्रित कार की चपेट में आकर साइकिल सवार अधेड़ की चली गई जान, कार छोड़ कर चालक फरार, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Uncategorized

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को साइकिल सवार अधेड़ की सड़क हादसे में जान चली गई। मृतक की पहचान रामनारायण यादव (55) पुत्र चंद्रवली यादव निवासी चेवार पूर्व (रुद्रपुर), देवगांव के रूप में हुई है। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रुद्रपुर के पास एक अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार रामनारायण को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल कार का नंबर UP 50 BX 0467 है, जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *