फरीदाबाद में हैवी मशीन की चपेट में आकर काम कर रहे आजमगढ़ के युवक की मौत, शव घर आने पर परिजनों में मातम, विधायक समेत अन्य भी पहुंचे

Uncategorized

आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा के शेखपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय रवि यादव पुत्र उमाशंकर का शव दिल्ली से बुधवार को घर पहुंचने पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। क्षेत्रीय लोगों ने पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। शव का अंतिम संस्कार बधवा महादेव बेसों नदी किनारे पर किया गया। स्थानीय दुबरा शेखपुरा गांव निवासी रवि यादव दिल्ली के फरीदाबाद में कंपनी में सोमवार की शाम 5 बजे ड्राई बीएमसी मशीन के चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दिल्ली फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए थे। घर शव पहुंचने पर मां निर्मला देवी, पत्नी सोनम समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। मृतक चार भाई विनोद प्रमोद कवि के बीच तीसरे नंबर पर थे। क्षेत्रीय लोगो ने पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान विधायक कमलाकांत राजभर, प्रधान दिलीप यादव, बुलट सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा, घनश्याम प्रजापति, बिंदु बिंद समेत अन्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *