1 मार्च को हरिऔध कला केंद्र में मनाई जाएगी डॉ कन्हैया सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि, सुबह के सत्र में माननीयजनों की उपस्थिति में संगोष्ठी और शाम को होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Uncategorized

आज़मगढ़।संवाददाता न्यूज़।।प्रखर राष्ट्रवादी चिन्तक और विविध राष्ट्रीय पुरस्कारों से विभूषित वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय डॉ0 कन्हैया सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 1 मार्च रविवार को हरिऔध कला केंद्र पर देश प्रदेश के गणमान्य और माननीय जन की उपस्थिति में उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया जाएगा।
डॉ0 कन्हैया सिंह के पौत्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ0 विनम्रसेन सिंह ने बताया कि सुबह के सत्र में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर के माननीय व साहित्यिक जमात की सक्रिय भागीदारी के बीच संगोष्ठी के रूप में बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों की उपादेयता पर विमर्श किया जाएगा,माननीय मंत्रीगण,श्री ए के शर्मा,श्री दारा सिंह चौहान,श्री अनिल राजभर,श्री दानिश आज़ाद,प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री संजय राय व अन्य माननीय जन की महनीय उपस्थिति रहेगी, वहीं शाम के सत्र में,राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन के द्वारा डॉ0 कन्हैया सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।
कवि सम्मेलन में,अमन अक्षर,अभय निर्भीक,मनु वैशाली,अभिसार गीता,संक्षेप अक्षत आदि कवियों की कविताओं के प्रवाह में डॉ0 सिंह की स्मृतियों को संजोने का प्रयास होगा।
डॉ0 सिंह के भतीजे डॉ0 पंकज सिंह ने बताया कि सुबह के सत्र की अध्यक्षता महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय के माननीय कुलपति प्रो0 संजीव कुमार जी करेंगे और वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में बाबूजी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर विचारों के गंग प्रवाह में राष्ट्र और समाज के प्रति चिंतन की मशाल को प्रज्ज्वलित करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ0 सिंह के पुत्र चित्रसेन सिंह,पौत्र विनीत सिंह सोनू व अन्य परिवारीजनों ने इस अवसर पर जनपदवासियों से निवेदनपूर्वक सादर उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *