एसडीएम के चैंबर में शराब पीने के वीडियो के वायरल होने से मचा हड़कंप, कर्मचारी का बना वीडियो, एडीएम ने साजिश की आशंका जताई, जांच कर की जाएगी कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो मार्टीनगंज एसडीएम के चेंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में जाम छलकते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, एबीसी खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसडीएम ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है, जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।वीडियो में शराब की एक बोतल, तीन पानी की बोतलें, एक नमकीन का पैकेट और तीन गिलास दिख रहे हैं। एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से सिगरेट लेते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। मामले को लेकर एसडीएम दिव्या सिकरवार ने कहा कि लाइट जाने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेंबर में शराब की बोतल, पानी की बोतलें और गिलास रख दिए थे, जैसे ही लाइट आई, उसी दौरान वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया। एसडीएम का कहना है कि यह पूरी घटना साजिश के तहत की गई प्रतीत होती है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *