आजमगढ़ में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौके पर मौत, दो अन्य घायल, किए गए रेफर, पुलिस दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी रही

Uncategorized

आजमगढ़: निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा आजमगढ़ मुख्यालय मार्ग पर बघोरा गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के आमने सामने की टक्कर में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। विश्वजीत कुशवाहा पुत्र शिवमंगल कुशवाहा निवासी दिलदार नगर जनपद गाजीपुर की घटना स्थल पर मौत हो गई है। घायलों में लालू यादव पुर सुरेन्द्र कुमार निवासी गाजीपुर और पंकज यादव पुत्र सुबास यादव निवासी संजरपुर थाना सरायमीर हैं। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी फरिहा चित्रांशु मिश्र ने अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेज दिया। दोनों मोटरसाइकिल को पुलिस फरिहा चौकी पर लाकर विधिक कार्यवाही करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *